बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के पर छापेमारी कर लूट व डकैती की योजना बना रहे समस्तीपुर जिले के चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के पर छापेमारी कर लूट व डकैती की योजना बना रहे समस्तीपुर जिले के चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

दूरबीन न्यूज डेस्क। बेगूसराय पुलिस ने लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूट व डकैती की योजना बना रहे समस्तीपुर जिले के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बनहरा टोला के बलदेव राय के पुत्र राजू कुमार, स्व. सुदर्शन सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह, बथुआ बुर्जुग के अरविंद चौरसिया के पुत्र रत्नेश कुमार एवं स्व. शहाबुद्दीन के पुत्र मो. नवाब शरीफ के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने उनके पास से 2 देसी कट्टा, 20 गोली, एक मोबाइल फोन और एक ओमनी कार बरामद किया है। सभी अपराधी भगवानपुर रेलवे ढाला के पास कार में सवार होकर लूट और डकैती की योजना बना रहे थे। जिला आसूचना इकाई से मिली सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। राजू कुमार के विरुद्ध मुसरीघरारी थाना में एक एवं सोनू कुमार के विरुद्ध मुसरीघरारी थाना में पूर्व से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने में बेगूसराय जिले की पुलिस जुटी हुई थी।