उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को दो छात्रा ने विद्यालय में संचालित पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट की

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को दो छात्रा ने विद्यालय में संचालित पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट की

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को दो छात्रा ने विद्यालय में संचालित पुस्तकालय के लिए किताबें भेंट की। बताया कि सातवीं कक्षा की सोनाली कुमारी तथा वर्ग छह की छात्रा स्वाति कुमारी ने अपनी पुरानी किताबें पुस्तकालय को भेंट की है। शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 से ही बच्चों की देखरेख में विद्यालय में पुस्तकालय संचालित किया जा रहा है।

साथ ही स्थानीय अभिभावक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राओं द्वारा समय-समय पर पुस्तकालय को भेंट में किताबें प्राप्त हुई है। मौके पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक मुकेश कुमार, सीमा कुमारी, विकास कुमार, अन्नु कुमारी, उज्ज्वल वसंत, स्मृति भारती, मुकेश कुमार मंडल, दीपिका सिंह, चंदन कुमार, भारती कुमारी, विद्यालय अध्यापक पन्ना कुमार सहित अन्य ने छात्र-छात्राओं की पहल की सराहना की।