समस्तीपुर में आवारा कुत्तों की झुंड ने चार साल के मासूम को नोंच नोंच किया जख्मी, मासूम की हुई मौत

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में आवारा कुत्तों की झुंड ने चार साल के मासूम को नोंच नोंच किया जख्मी, मासूम की हुई मौत

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड की भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड 13 में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे अनीश कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अनीश को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम बच्चा मां के साथ घर से निकला था। मां के आगे बढ़ जाने पर कुत्तों ने घर के सामने ही अनीश पर हमला कर दिया। कुत्ते उसे घसीटकर मक्का के खेत में ले जाने लगे।

इसी बीच वहां काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर उसकी जान बचायी जा सकी। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंचकर जख्मी कर दिया है।

अनीश गांव के संजीत कुमार सिंह का पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार महीने में कुत्तों के हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि संजीत बाहर रहकर काम करते हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मां रिकू देवी ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर देखकर समस्तीपुर रेफर कर दिया।