

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पूर्णिया स्टेशन का सांसद पप्पू यादव ने किया निरीक्षण, जगह-जगह गंदगी का अंबार देख बिफरे, लगाई फटकार
दूरबीन न्यूज डेस्क। सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर आर.ओ. पानी की व्यवस्था, बाथरूम की साफ़-सफ़ाई, यात्रियों के बैठने की सुविधा समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का औचक निरीक्षण किया। हालत बेहद बदतर था।


जिससे गंदगी, अव्यवस्था यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
सांसद ने तुरंत हाजीपुर GM, समस्तीपुर DRM और समस्तीपुर के सीनियर DEN से बात कर साफ-सफाई, लंबित कार्यों, और ठेकेदारों की लापरवाही जैसे अहम मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
सासंद ने स्टेशन मास्टर को सख्त फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्री सुविधाओं के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन के लिए तैयार रहें। जनता के हक़ की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।


निरीक्षण के दौरान सांसद ने वेटिंग हॉल, शौचालय, स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रेक, पार्सल, रेलवे यात्री विश्रामलय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए डीआरएम से शिकायत कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देशित निर्देश दिया। उन्होंने कहा की पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का बहुत ही बुरा हाल है।







