समस्तीपुर रेल मंडल : 11 डी सी आई सहित वाणिज्य विभाग कर्मियों का भारी तबादलाए, सके बरियार समस्तीपुर के नए डीसीआई

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर रेल मंडल : 11 डी सी आई सहित वाणिज्य विभाग कर्मियों का भारी तबादलाए, सके बरियार समस्तीपुर के नए डीसीआई

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। 11 मई को इस बाबत सहायक मंडल कार्मिक पदाधिकारी तीन ने पत्र जारी करते हुए किया है। इसमें वाणिज्य अधीक्षक, टिकट निरीक्षक सहित विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल है। समस्तीपुर रेल मंडल के लगभग सभी स्टेशन के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया गया। इसके अलावा मुख्यालय में तैनात कर्मचारी भी तबादला हुए हैं।

एसके बरियार समस्तीपुर के नए डीसीआई
समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत 11 डीसीआई का तबादला भी किया गया है। इसमें एसके बरियार को समस्तीपुर जंक्शन का नया डीसीआई बनाया गया है। जबकि दिलीप कुमार को दरभंगा का डीसीआई बनाया गया। जारी सूची में मुख्यालय में तैनात राजेश रंजन श्रीवास्तव को सीतामढ़ी, मदन ठाकुर को झंझारपुर से समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय, अमरेंद्र कुमार लाल को सहरसा से बेतिया, हरिशंकर भक्ता को सीतामढ़ी से बापूधाम मोतिहारी तबादला किया गया है।

नंदन झा को रेल मंडल मुख्यालय में ही प्लानिंग में भेजा गया है. जबकि आशीष रंजन हांसदा को बेतिया से रक्सौल, रक्सौल के डीसीआई संजय कुमार को सहरसा, प्रतीक पाराशर को बनमनखी और रवि साहनी को मुख्यालय से झंझारपुर तबादला करते हुए नया डीसीआई बनाया गया है। जबकि समस्तीपुर में सर्वजीत कुमार श्रवण को तबादला करते हुए रेल मंडल मुख्यालय भेजा गया।

ऐसे हुआ तबादला
मुख्य चल टिकट निरीक्षक लेवल 8 15 कर्मचारी
मुख्य चल टिकट निरीक्षक लेवल 7 14 कर्मचारी

प्रधान टिकट परीक्षक लेवल 7 14 कर्मचारी

प्रधान टिकट परीक्षा लेवल 6, 44 कर्मचारी
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक लेवल 7, 2 कर्मचारी, आरक्षण पर्यवेक्षक लेवल 8, पांच कर्मचारी, वाणिज्य अधीक्षक लेवल 7, 15 कर्मचारी, मुख्य वाणिज्य लिपिक लेवल 6, 45 कर्मचारी, प्रवर वाणिज्य लिपिक लेवल 5, 3 कर्मचारी, वाणिज्य लिपिक लेवल 3 एक कर्मचारी