समस्तीपुर सदर अस्पताल गेट पर एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने घायलावस्था में छोड़ हुआ फरार, मौत

व्हाट्सएप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर सदर अस्पताल गेट पर एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने घायलावस्था में छोड़ हुआ फरार, मौत

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर सदर अस्पताल गेट के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर दिनदहाड़े एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने घायलावस्था में छोड़ हुआ फरार। सदर अस्पताल गार्ड व कर्मियों ने लड़की को अस्पताल में कराया भर्ती। इलाज के दौरान लड़की की हुई मौत।

डॉक्टर ने बताया कि जहर से लड़की की मौत हुई हैं। अब लड़की ने जहर खाया या उससे किसी ने जहर खिलाया ये तो पुलिस जांच का विषय हैं। मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन में जुटी। मृतिका लड़की की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव की खुशबू कुमारी के रूप में हुई हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई हैं।