व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मंडल कारा समस्तीपुर में मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण के समाप्ति पश्चात प्रमाण पत्र वितरण
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। मंडल कारा, समस्तीपुर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष एवं महिला बंदी के लिए आयोजित मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह पूर्वक किया गया। तीन महीने तक चले इस प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष बंदियों ने भाग लिया।


प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी , समस्तीपुर श्रीमती जूही कुमारी ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ,संजय कुमार राजा,अभिनव सिन्हा ने भाग लिया।


आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी ,समस्तीपुर श्रीमती जूही कुमारी एवं अधीक्षक ,मंडल कारा समस्तीपुर,श्री प्रशांत कुमार ओझा द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार एवं सौम्या सुमन को भी पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया।







