व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर का महासंघ के सभागार में कन्वेंशन आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले आज दिनांक 11/5/25 को महासंघ के सभागार में कन्वेंशन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साथी राम नरेश दास जी ने किया। अध्यक्ष के अनुरोध पर जिला मंत्री राजीव रंजन ने आगत अतिथियों का अभिनंदन किया।


कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री साथी सुबेश सिंह ने कहा कि 20 मई 2025 को देश के 10 मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन एवं 40 स्वतंत्र संगठन एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर हड़ताल पर रहेंगे। महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पीएफआरडीए बिल को वापस लेने में आना कानी कर रही है, कोरोना काल के बकाए 18 माह का DA का भुगतान आज तक नहीं की गई। केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालय में लग भग 2 करोड़ पद खाली है परंतु देश के बेरोजगारों की बहाली नहीं हो रही।


देश के सभी सांसद एवं विधायक पेंशन ले रहे है,परन्तु कर्मचारियों को OPS नहीं देकर NPS – UPS में उलझाया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी 26000 का भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रम कानून को 4 खंडों में बांट कर पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। रिक्त पदों पर सभी संविदा कर्मी, दैनिक पुस्त कर्मी,आशा – ममता की बहाली स्थाई रूप से नहीं की जा रही है। इन सवालों को लेकर पूरे देश के सभी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा हड़ताल के पूर्व संध्या पर सभी PHC के कर्मी हड़ताल पर जाने की सामुहिक आवेदन देंगे।20 मई को सभी साथी सभी विभागों का 9 बजे पूर्वाह्न में महासंघ स्थल पर उपस्थित होंगे।बैठक को महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा ,अरुण कुमार सिंह राज्य महासंघ के संयुक्त मंत्री साथी प्रीति नारायण दास,बिंदु कुमारी ने भी संबोधित किया।

बैठक में भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित,दिलीप कुमार सिंह, बीएमओ के रविन्द्र कुमार यादव,कृषि समन्वयक के जिला मंत्री प्रभात कुमार एवं बाल मुकुंद मिश्रा। महासंघ के महिला उपसमिति से रेखा कुमारी,पूजा भारती, प्रेमा कुमारी, विभूतिपुर से रंजू कुमारी, पशुपालन से लड्डू दास,PWD से दिनेश झा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य साथी उपस्थित थे।






