नही रहे वयोवृद्ध समाजसेवी श्री कान्त झा, 104 वर्ष में घर पर ही ली अंतिम सांस

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

नही रहे वयोवृद्ध समाजसेवी श्री कान्त झा, 104 वर्ष में घर पर ही ली अंतिम सांस

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। मोरवा प्रखंड के चकपहार पंचायत के कमतौल ग्राम निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी श्री कान्त झा अब इस दुनिया में नही रहे।104 वर्षीय श्री कान्त झा शुरुआती के दिनो में समाज सेवा में काफी तत्पर रहे ।बीती रात उनका निधन हो गया।वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन से पुरे समाज में शोक का लहर व्याप्त है।

बता दे कि काशीपुर वार्ड नंबर -32 के वीर कुंवर सिंह कालोनी निवासी वेदाकांत झा के पिताजी तथा शिक्षिका डाॅ बेबी कुमारी के दादाजी जो अपने पीछे तीन और डाक्टर पोती तथा एक कमांडेंट पोता सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये। श्री कान्त झा का योगदान महिलाओ को आगे बढ़ाने में विशेष रुप से था। शोक व्यक्त करने वालो में मुखिया, सरपंच सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।