सहकारिता मंत्री ने किया सहकारिता भवन उद्धघाटन, अधिकारियों के साथ की समीक्षा, बैंक के डिपोजिट में वृद्धि लाने का दिया निर्देश

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सहकारिता मंत्री ने किया सहकारिता भवन उद्धघाटन, अधिकारियों के साथ की समीक्षा, बैंक के डिपोजिट में वृद्धि लाने का दिया निर्देश

दूरबीन न्यूज डेस्क। सहकारिता मंत्री डा0 प्रेम कुमार द्वारा समस्तीपुर जिला का भ्रमण किया गया। मंत्री का जिला परिसदन, समस्तीपुर पहुँचने पर बिकास कुमार बरियार, संयुक्त निबंधक, विनोद कुमार राय, अध्यक्ष, दी समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों एवं पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

तत्पश्चत मंत्री, सहकारिता विभाग द्वारा जिला परिसदन, समस्तीपुर के सभागार में विभागीय समीक्षा की गई। माननीय मंत्री महोदय द्वारा बैंक की जमा, एनपीए, केसीसी ऋण, वसूली इत्यादि की समीक्षा की गई। उनके द्वारा निदेश दिया गया कि बैंक के डिपोजिट में वृद्धि लाना सुनिश्चित किया जाय तथा एनपीए को कम किया जाय। साथ ही किसानों को ससमय केसीसी ऋण वितरण का भी निदेश दिया गया।

माननीय मंत्री द्वारा मौके पर तीन सहकारी समितियों यथा IFFDC उजियारपुर, चैता उत्तरी पैक्स एवं समस्तीपुर नगर निगम जितवारपुर निजामत पैक्स को क्रमशः सात लाख एवं पाँच-पाँच लाख का उवर्रक ऋण स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया। उनके द्वारा किसानों को ससमय खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अन्य पात्र समितियों को भी उवर्रक ऋण उपलब्ध कराने हेतु प्रबंध निदेशक को निदेशित किया गया।

उक्त अवसर पर जिला के चार पैक्सों एवं मिल्क यूनियन यथा मोरवा उत्तरी पैक्स, सारंगपुर पूर्वी पैक्स (मोरवा प्रखण्ड अन्तर्गत), खानपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सिवैसिंगपुर पैक्स एवं उजियारपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बिरनामा तुला पैक्स एवं सोंगर मिल्क युनियन को एक-एक माइक्रो एटीएम का वितरण माननीय सहकारिता मंत्री द्वारा किया गया। विदित हो कि इसके माध्यम से ये सभी समितियाँ दी समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० के विस्तारित शाखा के समान लोगों को स्थानीय स्तर पर जमा एवं निकासी की सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। इससे आम जनता को स्थानीय स्तर पर ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

माइक्रो एटीएम के माध्यम से इन समितियों का कार्यक्षेत्र बढ़ेगा, इनकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। ये समितियाँ स्थानीय स्तर पर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक समस्तीपुर के माध्यम से कार्य करते हुए बचत खाता, सावधि जमा खाता इत्यादि खोल सकेंगे तथा ऋण वितरण भी कर सकेंगे। इस कार्य हेतु समितियों को कार्य के अनुसार कमीशन भी प्राप्त होगा।

मंत्री द्वारा निदेश दिया गया कि अन्य पैक्सों एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में भी कलस्टर बनाकर DMA (Deposit Mobilisation Agent) को कार्यान्वित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

मंत्री महोदय द्वारा जिले में नवनिर्मित सहकार भवन का उद्घाटन किया। विदित हो कि सहकार भवन में एक ही भवन में सहकारिता से संबंधित सभी कार्यालय यथा, जिला सहकारिता कार्यालय, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी कार्यालय, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ का कार्यालय एवं बैंक की शाखा अवस्थित होगें तथा जनता को एक ही स्थल पर कार्य कराने में सुगमता होगी। साथ ही माननीय मंत्री महोदय द्वारा समस्तीपुर जिला के पाँचो प्रखण्डों दलसिंहसराय, सिंधिया, पटोरी, कल्याणपुर एवं हसनपुर प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति में प्रति इकाई 1.14 करोड़ रू0 की लागत से बनने वाले भवन एवं गोदाम का शिलान्यास किया गया।

जिसमें 20 MT का गोदाम, एक कोल्ड स्टोरेज, सब्जी मंडी, कार्यालय, पार्किंग इत्यादि अवस्थित होंगे। इन इकाईयों में किसानों द्वारा लाई गई सब्जी साफ-सफाई के साथ ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग भी की जाएगी। माननीय मंत्री द्वारा बताया गया कि इन इकाईयों को प्रदेश के सभी प्रखण्डों के मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा