विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति ने किया

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति ने किया

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शनिवार को मशाल कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष आशा देवी के द्वारा किया गया। बताया गया कि कबड्डी , क्रिकेट बॉल थ्रो सहित कई अन्य विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मौके पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, नामित शिक्षक विकास कुमार, अन्नु कुमारी के अलावा शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, पन्ना कुमार, सीमा कुमारी, स्मृति भारती, परिधि, भारती कुमारी, दीपिका सिंह, प्रियंका कुमारी, उज्ज्वल वसंत, चंदन कुमार, मुकेश कुमार मंडल, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।