व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में पहली नमो भारत ट्रेन जयनगर से पटना के बीच समस्तीपुर होते हुए चलेगी
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में पहली नमो भारत ट्रेन जयनगर के से पटना के बीच समस्तीपुर होते हुए दी गई है। यह ट्रेन फिलहाल 5:30 घंटा में पटना का सफर तय करेगी। संभावित समय सारणी में यह ट्रेन जयनगर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। इसमें समस्तीपुर 7.25 ट्रेन पहुंचेगी, जबकि पटना स्टेशन पहुंचने का समय 10:30 बजे के आसपास है।


वहीं वापसी में संभावित समय सारणी में पटना में ट्रेन शाम में 6.05 में खुलेगी समस्तीपुर रात 21:00 बजे आएगी। जबकि जयनगर यह ट्रेन 23.45 में पहुंचने की संभावना है । शनिवार को समय जयनगर से और शुक्रवार को पटना से यह ट्रेन नहीं चलेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नमो भारत की रैक पूर्व मध्य रेलवे को मिल चुकी है। जल्द ही संबंधित स्टेशन को पहुंच जाएगी। ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज जयनगर, मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और पटना दिया है।


हालांकि अभी ट्रेन का समय सारणी की विधिवत घोषणा रेलवे की ओर से करना बाकी है। यह भारतीय रेलवे की एक आधुनिक स्वदेशी और सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसे कम दूरी 100 से 350 के बीच इंटरसिटी और उपनगरीय रूट के लिए डिजाइन किया है। मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ तेज और आमदायक सफर प्रदान करती है। नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है।


इस ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच है। इनमें दिन में 1000 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पटना में से जयनगर के बीच अभी अन्य ट्रेनों में 6 से 7 घंटे का समय लगता है। नमो भारत ट्रेन में यह घटकर 4:30 से 5 घंटे की बीच रह जाएगी।







