महिला संवाद में योजनाओं पर विस्तार से हुई चर्चा, महिला संवाद कार्यक्रम 27 प्रखंड में आयोजित

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

महिला संवाद में योजनाओं पर विस्तार से हुई चर्चा, महिला संवाद कार्यक्रम 27 प्रखंड में आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्वी चंपारण जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का पांचवा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विदित हो की जिले के 27 प्रखंडों में जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से 18 अप्रैल से प्रतिदिन महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में जिले की महिलाएँ एवं दीदियाँ पूरे जोश के साथ शामिल हो रहीं हैं ।

जीविका दीदियों के अलावा अन्य महिलाएं भी अपने अपने अनुभव साझा कर रही हैं और अपनी आकांक्षाओं को सरकार के सामने रख रही हैं । इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संदेश पत्र को पढ़ कर सुनाने के साथ साथ अन्य ग्रामीणों में वितरित भी किया जा रहा हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी से भरा लीफ़लेट भी प्रदान किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारी योजनाओ पर फिल्म का प्रदर्शन भी महिला संवाद रथ के माध्यम से किया जा रहा है।

इसके तहत पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन सुबह 09.00 से 11.00 बजे एवं शाम 04.00 से 06.00 बजे तक प्रतिदिन विभिन्न पंचायतो में जीविका के 56 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | आज घोड़ासहन प्रखंड के लौखन पंचायत के मिलन ग्राम संगठन व पूजा ग्राम संगठन कदमवा, चिरैया प्रखंड के हरनरयना पंचायत के धरती जीविका महिला ग्राम संगठन एवं रायपुर पंचायत के उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें महिला संवाद वाहन में लगे एल ई डी डिस्प्ले के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर बनी फिल्मो को दिखाया गया है तथा उन तमाम योजनाओ की जानकारी दी जा रही है|

विडियो में महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषक योजना, सायकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी है. इसके साथ साथ अक्षर आँचल योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ती योजना, अल्पावास गृह, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समेत सरकार की कुल 31 योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में ग्रामीण जन विशेषकर महिलाएं बहुत उत्साह पूर्वक भाग ले रही हैं. विडियो प्रदर्शन के बाद खुले तौर पर संवाद स्थापित किया जा रहा है|

संवाद के दौरान अनेक ग्रामीण महिलाओं ने अपने विकास की बात करते हुए सरकार से अपनी आकांक्षा साझा कर रही हैं | कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए घोडासहन प्रखंड के जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अतुल मोहन झा ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम का सबसे बड़ा उद्देश्य आप सभी तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा आप सबों की आकांक्षाओं को जानने का है | अब तक जिले में कुल 252 जीविका ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम हो चूका है जिसमे लगभग 65 हज़ार से अधिक दीदियाँ अपने अनुभव और अपेक्षाऐ साझा कर चूँकि हैं।