व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान दरभंगा का युवक डूबा, शादी समारोह में शामिल होने आया था
दूरबीन न्यूज डेस्क। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर डूब गया। डूबे युवक की पहचान दरभंगा के बिरौल थाना के बलिया वार्ड 3 निवासी झुलन आचार्य के पुत्र आयुष आचार्य के रूप में हुई है।
सूचना पर उजियारपुर सीओ आकाश कुमार अंगारघाट थाना के एएसआई रितेश कुमार सदल बल पहुंचे। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूबे किशोर की नदी में तलाश शुरू कर दी।



बताया गया कि आयुष डिहुली गांव में अपने एक रिश्तेदार संजय कुमार मिश्र उर्फ लोहा सिंह के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान रविवार को नदी स्नान करने घर के अन्य सदस्यों के साथ गया था। इसी बीच अचानक गहरे पानी मे जाने से डूब गया। हालांकि तत्काल लोग स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में ढूढने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिल पाया। स्थानीय लोगों की माने तो शुक्रवार की रात आयुष अपने मामा की शादी में डिहुली आया था।



सोमवार को चौथारी उपरांत लड़की की बिदाई होनी थी। इसी बीच नियति को कुछ और मंजूर था। लड़की की डोली निकलने की जगह भांजा का डूबने कर लापता होने की बात सामने आ गई। वही इस घटना के बाद लोहा सिंह के घर चीख व चीत्कार से खुशी का माहौल गमगीन हो गया।








