महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी करेंगी अपने अनुभव साझा

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह क्लीक करें

महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी करेंगी अपने अनुभव साझा

दूरबीन न्यूज डेस्क। जिले में आगामी 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जीविका ने अपनी गतिविधियों में तेजी लाई है। इसी क्रम में जीविका डीपीसीयू कार्यालय के सभागार में डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में सभी कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद की पूर्व तैयारियों और इसे सफल बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने महिला संवाद के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों की एमआईएस में इन्ट्री,महिलाओं के लिए सुव्यवस्था,विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित अनुभव साझा करने वाली लाभार्थियों का चयन और पंचायत व ग्राम संगठन स्तर पर समस्याओं और अपेक्षाओं की मांग को दस्तावेजीकरण करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न योजनाओं,कार्यों और सकारात्मक बदलावों पर संवाद करना है। साथ ही,सरकार के नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
*राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल 2025 से ग्राम संगठन स्तर पर शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामीण महिलाओं को भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जीविका द्वारा यह कार्यक्रम सभी ग्राम संगठनों में आगामी 75 दिनों तक संचालित होगा। इस दौरान कैडर को योजनाओं से लाभान्वित हो रही महिलाओं से फीडबैक लेने,फॉर्मेट भरने और एप्प पर अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गयी है।

महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से न केवल महिलाओं को जागरूक किया जाएगा,बल्कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।* *यह पहल खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी जो अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित रही हैं।