व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करें
खानपुर के शोभन बसंतपुर में रामचरित मानस महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन, तैयारी जोरों पर, अयोध्या के संत जगतगुरू श्री राघवाचार्य जी महराज करेंगे रामकथा
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड स्थित शोभन बसंतपुर गांव में रामचरित मानस महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें अयोध्या के संत जगतगुरू श्री राघवाचार्य जी महराज भक्तजनों को रामकथा सुनाएंगे। आगामी 17 अप्रैल से शुरू होने वाले इस 11 दिवसीय महायज्ञ के आयोजन को जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। महायज्ञ को लेकर बसंतपुर गांव में भव्य यज्ञमंडप बनाया जा रहा है। खानपुर से जुड़ने वाले आसपास के कई प्रखंडों के मुख्य सड़क पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।


अयोध्या के हनुमान गढ़ी वाले संत आचार्य भरत दास जी महाराज इस महायज्ञ के अध्यक्ष हैं।
इस रामचरित मानस महायज्ञ के आयोजन में मुख्य आयोजक की भूमिका निभा रहे स्थानीय समाजसेवी सह व्यवसायी बसंतपुर गांव निवासी शिवशंकर झा का महत्वपूर्ण योगदान है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में पूरा पंचायत उनका साथ दे रहा है। इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए प्रखंड के बुद्धिजीवियों एवं नवयुवकों की कमिटी भी बनाई गई है। जिसमें बैद्यनाथ झा, गोपाल झा, राघवेन्द्र कुमार झा, राम दिनेश चौधरी, रवींद्र कुमार, अवनीश कुमार, गौरीशंकर झा, विमलेंद्र झा, मनीष कुमार झा, ललित कुमार सहनी, आदित्य कुमार, पवन कुमार मिश्र आदि सहित कई शामिल हैं।



विदित हो कि बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बसे बसंतपुर गांव में आयोजित होने वाले इस भव्य महायज्ञ में विभिन्न जिलों से एवं दूर दराज से आने वाले भक्तों के लिए आयोजन समिति द्वारा आवासन, भोजन, पानी एवं शौचालय आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।
आयोजन समिति के सदस्य राघवेन्द्र झा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन, मथुरा एवं अयोध्या से भी रामलीला कलाकार एवं संत पधार रहे हैं। आयोजन स्थल पर टेंट पंडाल, यज्ञ मंडप, स्टेज आदि बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मूर्ति बनाने के लिए राज्य के प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार सोगारथ पंडित एवं उनकी टीम आई है।








