विद्यालय पत्रिका नव सृजन का हुआ विमोचन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विद्यालय पत्रिका नव सृजन का हुआ विमोचन

दूरबीन न्यूज डेस्क। सरायरंजन प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर मे विद्यालय पत्रिका नव सृजन के नवीन अंक का विमोचन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय पत्रिका विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी देती है। यह छात्रों को साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बढ़ावा देती है। वहीं शिक्षक राजीव रंजन ने कहा कि विद्यालय पत्रिका से टीमवर्क और सहयोग को बढ़ावा मिलता है। साथ ही इससे विद्यालय के भीतर समुदाय की भावना बनाने में मदद मिलती है। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, संजीत कुमार, राजीव रंजन, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।