व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कल्याणी चौक पर जलाया गया प्रति, इंसाफ मंच के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महागठबंधन के कई दल हुए शामिल
दूरबीन न्यूज डेस्क। मुजफ्फरपुर । संसद में पेश वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज इंसाफ मंच के बैनर चले वक्फ संशोधन बिल का प्रति जलाया गया जिसमें महागठबंधन के कई दलों ने शिरकत किया और कहा की वक्फ संशोधन विधेयक बाबा साहब के संविधान पर हमला है।
स्थानीय कल्याणी चौक पर विधेयक का प्रती को जलाते हुए राजद के जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा की आज इस देश के लिए काला दिन है जब भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण को लेकर इस बिल को पेश कर रही है हमारी पार्टी इस बिल के खिलाफ है और सड़क से लेकर सदन तक हमारी पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है


भाकपा माले के मुजफ्फरपुर सचिव सूरज कुमार सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस बिल के सहारे कई निशाने लग रही है एक तो उनके पास चुनाव में जाने के लिए एजेंडा नहीं है वहीं यह अपने उसी पुराने नफरत के ऎजेडा ध्रुवीकरण के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं और बिहार को कब्जा करने की नीयत से नीतीश कुमार जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को भी ठिकाने लगाना चाहते हैं भाजपा जानती है कि उन्हें मुसलमान का वोट नहीं मिलता लेकिन सहयोगियों को मुसलमान का वोट मिलता है। इसलिए भाजपा इस बिल को बिल्कुल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लेकर आई है हमारी पार्टी शुरू से ही इस बिल का खिलाफत कर रही है और हम आगे भी इस बिल का खिलाफत करेंगे ।


इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष फहद जमा ने कहा की यह बिल आज मुसलमान के वक्फ के खिलाफ आया है कल यह सिख इसाई और हिंदुओं के हिंदुओं के मठ मंदिरों के खिलाफ भी आएगा भारतीय जनता पार्टी इन तमाम जमीनों को बड़े पूंजी पतियों को सौंपना की तैयारी कर रही है इसलिए इस बिल का जमकर विरोध होगा ।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मोहम्मद इकबाल शमी ने कहा की मुंबई के मुकेश अंबानी के बंगले को बचाने के लिए मोदी सरकार ने इस बिल को लाया क्योंकि मुकेश अंबानी कोर्ट में केस को हार चुके है।


कांग्रेस के मोहिद्दीन फैसल ने कहा की वक्फ संशोधन विधेयक इस देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर हमला है देश के संविधान में देश के नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता की आजादी दी है और मोदी सरकार इन तमाम संस्थाओं में अपना दखल देना चाहते हैं।
भाकपा माले के नगर कमेटी सदस्य शाहनवाज हुसैन उर्फ नौशाद ने कहा की भाजपा इन प्रयासों के जरिए देश के दलित पिछड़ा के साथ अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है भारतीय जनता पार्टी इस देश को संविधान से नहीं बल्कि मनुस्मृति के सहारे इस मुल्क को चलाना चाहते हैं इसलिए सभी विपक्षी सांसदों के सवालों को दरकिनार करते हुए यह बिल पेश किया जा रहा है ।


कल्याणी चौक पर आयोजित वक्फ संशोधन विधेयक के प्रति को जलाने में राजद नेता जितेंद्र किशोर, अब्दुल मजीद, राशिद, अफजल, मुजफ्फर अहमद, आमिर खान ,जावेद खान, विक्की कुमार चौधरी, विजय गुप्ता ,मुकेश कुमार ,ललित कुमार, मुजफ्फर हुसैन अजमल, मोहम्मद विकी, पूर्व डिप्टी मेयर माजिद हुसैन, समेत दर्जनों लोग कल्याणी चौक पर मौजूद थे।





