Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पैक्स चुनाव में अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पैक्स चुनाव में अच्छे कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।खानपुर, प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार ने आज निर्वाचन पदाधिकारी(सoसo) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने पैक्स निर्वाचन 2024 में सहयोग कर स्वतंत्र निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके के कार्य संपन्न कराने हेतु पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि निर्वाचन कार्य सीमित समयावधि में सभी कार्य करना होता है।

निर्वाचन टीम वर्क है और सबों के मिलकर कार्य करने से बेहतर तरीके से काम हो जाता है।उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करना जरूरी है।इससे कर्मियों में कार्य दक्षता बढ़ती है और पूरे मनोयोग से भविष्य में कार्य करने की शक्ति मिलती है।उन्होंने कहा इसी तरह भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति प्राप्त करने वाले में राजस्व अधिकारी ऋषि कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार,

पंचायत सचिव राज कुमार सिंह ,शिक्षक लाल बाबू ,ललित कुमार सिंह, ओम प्रकाश,रामप्रवेश राय ,न्याय सचिव दिलीप कुमार राम,संजय कुमार ,प्रधान सहायक धर्मवीर कुमार, प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र कुमार शर्मा, आवास पर्यवेक्षक गोरे लाल कुमार,अंजनी कुमार ,विकास कुमार, लेखपाल अजय कुमार आदि प्रमुख हैं। मौके पर प्रखंड और अंचल के दर्जनों कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।