एनीमिया के खिलाफ जंग: समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: सदर अस्पताल समस्तीपुर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। एनीमिया के खिलाफ जंग: समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: सदर अस्पताल समस्तीपुर। सदर अस्पताल समस्तीपुर एवं पिरामल फाउंडेशन (पिरामल स्कूल ऑफ हेल्थ) के संयुक्त प्रयास से 7 दिसंबर 2024 को एनीमिया पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आईवी आयरन सुक्रोज इंफ्यूजन के महत्व और उपयोग पर प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. प्रज्ञा प्रियदर्शिनी (गाइनेकोलॉजिस्ट) ने एनीमिया की परिभाषा, डेटा प्रस्तुति, नैदानिक लक्षणों, प्रभावों और उपचार के दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनीमिया गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, और आईवी आयरन सुक्रोज इंफ्यूजन से इसे प्रभावी रूप से प्रबंधित किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में लेबर रूम, मातृत्व वार्ड, ओटी, पोस्ट पार्टम यूनिट, गायनी ओपीडी, एसएनसीयू, फार्मेसी और लैब सहित विभिन्न विभागों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पब्लिक सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में त्वरित रूप से सुधार लाना है।