Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

परमपिता परमात्मा शिव स्वयं धरती पर अवतरित होकर ज्ञानामृत का मनुष्यों के आत्माओं को रसपान कराते हैं

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। परमपिता परमात्मा शिव स्वयं धरती पर अवतरित होकर ज्ञानामृत का मनुष्यों के आत्माओं को रसपान कराते हैं। खानपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर के द्वारा थानेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर खानपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया।उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन, बीके ओमप्रकाश भाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सविता बहन ने कहा कि स्वर्णिम भारत का सपना साकार करने के लिए स्वयं पारसनाथ निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर पारस के समान सत्य ज्ञानामृत का सभी मनुष्य आत्माओं को रसपान करा रहे हैं।

इस दिव्य एवं श्रेष्ठ ज्ञान का स्पर्श आत्मा की त्रिशक्तियों मन, बुद्धि और संस्कार के होते ही उनकी विकृति मिटती जाती है।इससे हमारे विचार, वाणी, व्यवहार, स्मृति और संस्कार स्वर्णिम अर्थात् उत्कृष्ट बनते जाते हैं।यही परिवर्तन स्वर्णिम भारत की आधारशिला बनता है।स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन होता है।बीके ओमप्रकाश भाई ने अपने संबोधन में कहा कि हर कोई अपना जीवन तनावमुक्त, व्यसनमुक्त, खुशनुमा एवं सफल बनाना चाहता है। इस आयोजन के द्वारा दिए जा रहे बेशकीमती ज्ञान-रत्नों में से आगंतुक जिज्ञासु यदि एक ज्ञान-रत्न को भी अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो वे अपना ऐसा जीवन सहज ही बना सकते हैं।साथ ही औरों के लिए भी अपना जीवन प्रेरणास्रोत बना सकते हैं।ऐसे अनमोल परमात्म-ज्ञान को एक-एक लोगों तक पहुंचाने हेतु इस कार्यक्रम का वृहद् आयोजन किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस आयोजन के लिए संस्थान की सराहना करते हुए लोगों को इसका लाभ लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से जो ज्ञान दी जा रही है, यह मानव जीवन के लिए शुभ संकेत है।इसके द्वारा लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।सीओ ने कार्यक्रम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि यह बहुत ही प्रशंसनीय है, की गांव में लोगों के बीच धर्म अध्यात्म की विस्तार से चर्चा कर लोगों को सच्चाई से अवगत कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

सविता बहन ने उपस्थित आगंतुक अतिथियों को प्रदर्शनी पर सभी को ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई। मौके पर उपप्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, मुखिया अरुण कुमार सिंह, मंदिर कोषाध्यक्ष करुणाकर पाठक, सीताराम महतो, पंचायत सेवक अशोक कुमार तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अरविंद कुमार, दिनेश राय, सुनील कुमार साह, टुनटुन मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।