Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम मनायी

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम मनायी। समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर मे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता फ्रंट के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय ठाकुर ने की एवं संचालन लोजपा नेता नीरज भारद्वाज ने किया। समारोह में पुष्पांजलि करने के बाद वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह बिहार मे सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। बैद्यनाथ धाम( मे दलित समाज के लोगों को मंदिर मे प्रवेश करा छुआ छुत को समाप्त किया था।

वही देश में सबसे पहले बिहार मे जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया था। वक्ताओं ने कहा कि दलितों मजदूरों किसानों को विकास के मुख्य धारा मे जोड़ने में भी श्रीकृष्ण सिंह ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में स्वंयसेवी संस्था संघ के बिहार सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, मंटुन शर्मा, सुनील ठाकुर, डॉ. मदन मोहन ठाकुर, विनोद ठाकुर, अमित कुमार, चुन्नु ठाकुर, विजय ठाकुर, फुपेनश्वर ठाकुर, मोहन सिह, राम विलास सिंह चंदन ठाकुर आदि ने भी श्रीकृष्ण सिंह के कार्य व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।