बेखौफ बदमाशों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। बेखौफ बदमाशों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या। समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के  हलई थाना अंतर्गत डिहिया पुल के निकट अपराधियों ने मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मुखिया के सीने में लगी थी जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गयी थी। जिससे उनका समस्तीपुर में एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।

इसकी जानकारी मिलते ही रात में उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना के बाद पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार, वनवीरा पंचायत के ही युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी थी। उसका डिहिया पुल के पास नून नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था। जिसमे मुखिया व मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल थे।

बताया गया है कि दाह संस्कार के समय ही कुछ लोगों में विवाद हुआ। जिसमें मुखिया ने बीच बचाव किया था। उसी क्रम में एक युवक ने मुखिया पर गोली चला दी। जो उनके सीने में लगी। गोली लगते ही मुखिया गिर गए। उसके बाद लोगों ने उन्हें आननफानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। तब परिजन शहर में ही एक निजी अस्पताल में ले गए।

बताया गया है कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मुखिया ने दम तोड़ दिया। पंचायत समिति सदस्य चंदन शर्मा ने बताया कि मुखिया की मौत के बाद पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी है। हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखिया को गोली मारने वाले युवक की पहचान हो गयी है। आरोपी।युवक वनवीरा पंचायत का ही रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजन के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *