प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुआ गृह प्रवेश, एमएलसी ने सौंपी चाभी

दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुआ गृह प्रवेश प्रवेश, एमएलसी ने सौंपी चाभी। स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वैसे लाभुक जिन्होंने अपना घर बना लिया है । उनको उनके घर की चाबी और जिन लोगों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में घर स्वीकृत हुआ है।

उन्हें वह राशि हस्तगत कराते हुए  तरुण कुमार सदस्य बिहार विधान परिषद एवं साथ में प्रमुख श्रीमती समीना खातून, उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार , राजस्व अधिकारी नीलमणि जी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार राय, मुखिया केवस निजामत तथा उपस्थित प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए हुए लाभुक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *