सड़क हादसे में बोचहा के युवक की मौत, बोचहा पेट्रोल पंप के समीप की घटना

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। सड़क हादसे में बोचहा के युवक की मौत, बोचहा पेट्रोल पंप के समीप की घटना। विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के बोचहा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 122बी पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान बोचहा निवासी देवेंद्र राय का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई।

बताया जाता हैं कि शुक्रवार शाम गौतम बाइक से बछवाड़ा थाना के लोदियाही ससुराल जा रहा था। इसी बीच बोचहा पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले एनएच 122 बी पर रखे गिट्टी की ढेर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह काफी दूर तक सर के बल सड़क पर घसीटते रह गया। तेज आवाज सुन स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी विद्यापतिनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गौतम चकजोहरा बाजार में चाय का दुकान चलाता था। जो शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर लोदियाही ससुराल जा रहा था। गौतम को एक एक वर्ष का लड़का अमित व पत्नी कंचन देवी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *