समस्तीपुर में पेड़ से लटकी मिली पेंटर की ला’श, डीएसपी के पहुचने पर उतारी गयी ला’श

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में पेड़ से लटकी मिली पेंटर की ला’श, डीएसपी के पहुचने पर उतारी गयी ला’श। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत महथी उत्तर पंचायत के बूढ़ी गंडक के  मोहनपुर बांध किनारे स्थित गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआमिला। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना के महथी उत्तर पंचायत के वार्ड 13 मोहनपुर निवासी परमेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार महतो के रूप में की गई है। वह पेंटर का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह में टहलने के लिए निकले लोगों की नजर आम के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। उसके बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। करीब दो घंटे के बाद रोसड़ा एसडीपीओ और इंस्पेक्टर घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एवं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लोगो को शीघ्र ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।

समस्तीपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में दो दिवसीय जुडो प्रतियोगिता शुरु, एडीआरएम ने मशाल जला किया आगाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *