शिवाजीनगर में किराना दुकानदार की बाईक का डिक्की तोड़ चार लाख रुपये उड़ाया

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। शिवाजीनगर में किराना दुकानदार की बाईक का डिक्की तोड़ चार लाख रुपये उड़ाया। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना के बंधार गांव में सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने किराना दुकानदार के बाइक का डिक्की तोड़ चार लाख रुपया उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार खानपुर थाना के सेदुखा गांव निवासी राम प्रकाश सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अपने बाइक से किराना दुकान का सामान लाने समस्तीपुर जा रहा था।

इसी दौरान वह बंधार गांव निवासी राजेश पोद्दार के घर के सामने सड़क पर बाइक लगाकर उससे मिलने घर के अंदर गया। इसी समय बदमाश ने मौका पाकर बाइक का डिक्की तोड़कर पैसा उड़ा लिया और फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कहा इसकी जानकारी हथौड़ी पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

ज्वेलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा तीन बदमाश, दुकान से एक लाख का सोना, चांदी उड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *