समस्तीपुर ओवरब्रिज में जाम में फंसा वाहन, सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की हुई मौ’त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर ओवरब्रिज में जाम में फंसा वाहन, सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की हुई मौ’त। समस्तीपुर ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन में इलाज को ले जा रहे बुजुर्ग की मौत समय पर इलाज नही होने के कारण हो गयी। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना के बघौनी के भोला मंडल (65) के रुप में की गयी है। जबकि भोला मंडल के पुत्र रौशन कुमार का इलाज चल रहा है। जो खतरे से बाहर हैं।

सदर अस्पताल में इलाजरत रौशन कुमार ने बताया कि वह अपने पिता भोला मंडल के आंख का ऑपरेशन कराया गया था, जिसकी जांच के लिए डॉक्टर के यहां जा रहे थे। इसी दौरान इलमासनगर चिमनी के पास एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, फिर वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रौशन ने बताया कि सदर अस्पताल आने के दौरान ओवरब्रिज जाम लगा हुआ था। जिसके कारण लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंस गया। सड़क जाम में ही उनकी मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

समस्तीपुर में बदमाशों ने दौड़ाकर व्यवसायी को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते हो गयी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *