Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समस्तीपुर में बदमाशों ने दौड़ाकर व्यवसायी को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते हो गयी मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में बदमाशों ने दौड़ाकर व्यवसायी को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते हो गयी मौत। समस्तीपुर में इन दिनों अपराधी फिर से बेखौफ हो गए हैं। जिसके द्वारा लगातार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। विभूतिपुर में युवक की गोली मार हत्या की घटना के 24 घंटे भी नहीं हुआ,

फिर बदमाशों ने दलसिंहसराय में एक अधेड़ को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पंचपैका निवासी अनिल कुमार महतो उर्फ विनोद महतो (56) के रुप में की गयी है। वह सब्जी का व्यवसायी था।

उक्त घटना दलसिंहसराय थाने के डैनी चौक के पास एचएस 88 का है। सोमवार की दोपहर हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद महतो सोमवार को एक लंबित केस के सिलसिले में सुनवाई के लिए दलसिंहसराय कोर्ट जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से ही बिनोद पर फायरिग करने लगा। यह देख बिनोन ने बाइक सड़क पर छोड़ खेत की ओर बचने के लिए भागा। लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर कई राउंड गोली चलायी। जिसके कारण बिनोद गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

जबतक लोग कुछ समझते तबतक सभी बदमाश मुसरीघरारी की ओर फरार हो गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे दलसिंहसराय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी। इधर, चर्चा है कि बिनोद को चार से पांच गोली लगी है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा व एक पिलेट बरामद की है।

वहीं मृतक की बाइक व सड़क पर गिरी मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंच मामले की जांच की और परिजनों से घटना की जानकारी ली। डीएसपी ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया और परिजनों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

ताजपुर में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, तोड़फोड़