समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान को गए दो छात्रों की डूबने से हुई मौ/त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान को गए दो छात्रों की डूबने से हुई मौ/त। बूढ़ी गंडक नदी के पूसा बिरौली घाट पर स्नान करनेे के दौरान शनिवार को दो छात्रों की मौत हो गई। दोनो छात्र बिरौली कॉलेज के 12वीं के छात्र थे। वे अपने एक अन्य सहपाठी के साथ 12वीं के एडमिट का डमी जमा कराने कॉलेज आये थे। मृतको में दक्षिण हरपुर पूसा पंचायत के हरपुर भुसकौल गांव स्थित वार्ड-5 के निवासी शंभू भगत के पुत्र अमर कुमार (17) एवं वार्ड-4 निवासी शिवनाथ राय के पुत्र पिंकू कुमार (17) शामिल हैं।

दोनों बिरौली धाट पर पहुंच गये। घाट पर वे दोनों नदी में स्नान करने चला गया। स्नान के दौरान अमर डूबने लगा तो पिंकू बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों नदी में समा गये। हल्ला सुन जबतक स्थानीय लोग जमा हुए तब तक दोनों डूब चुके थे। बाद में स्थानीय मल्लाहों की घंटो मशक्कत से दोनों शवो को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। इधर, मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।

समस्तीपुर के पोखरैरा में बनेगा जय बजरंग बली वृद्धा आश्रम, किया गया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *