यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में आरओबी स्वीकृति के बाद नेताओं में लगी श्रेय लेने की होड़, सभी बता रहे अपनी उपलब्धि। शहर में भोला टाकिज गुमटी पर आरओबी निर्माण की राज्य सरकार की स्वीकृति मिलते ही श्रेय लेने की नेताओं में होड़ लग गयी है। सभी इसे अपने अपने प्रयास का ही फल साबित करने में जुट गये हैं। उनके समर्थक भी सोशल मीडिया में इसको लेकर तरह तरह के पोस्ट डालने में गे हुए हैं।
विदित हो कि भोला टाकिज गुमटी पर जाम से लगने वाली समस्या से परेशान लोग पिछले दो दशक से अधिक दिनों से आरओबी बनाने की मांग करते आ रहे थे। उनके साथ साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी आवाज उठाने के साथ सरकार व रेलवे से लगातार पत्राचार करते आ रहे हैं। कई बार विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन भी हुआ।
समस्तीपुर से सांसद बनने के बाद शांभवी ने भी आरओबी बनवाने के लिए जोर लगाया। इसमें उन्होंने अपने पिता व राज्य सरकार में मंत्री अशोक कुमार चौधरी की भी सहायता ली। जिसके बाद शुक्रवार को राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में समस्तीपुर में चार पुल बनाने की स्वीकृति मिली। जिसमें भोला टाकिज गुमटी व मुक्तापुर गुमती र बनने वाला आरओबी भी शामिल हैं।
मेयर अनिता राम ने भी इसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी व सांसद शांभवी को विशेष रूप से बधाई दी है। मेयर ने मंत्री रामनाथ ठाकुर, विजय कुमार चौधरी, एमएलसी डा. तरूण कुमार व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन आदि को भी बधाई दी है।
मेयर ने बताया कि उक्त निर्माण से संबंधित प्रस्तार नगर निगम बोर्ड से पारित करा कर नवम्बर 2023 में नगर निगम से बिहार सरकार को भेजा गया था। उस समय लोकसभा चुनाव का आदर्श आचार संहिता लागू रहने से स्वीकूति नहीं मिल पायी थी। उप मेयर राम बालक पासवान, नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों तथा अन्य वार्ड पार्षदों ने भी संयुक्त रूप से बधाई दी है।
शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड राजद समस्तीपुर की बैठक धर्मपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की। इसमें जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी के निर्माण के लिए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन सदैव प्रत्यनशील रहे हैं।
इधर, पूर्व सांसद प्रिंस राज के समर्थक भी सोशल मीडिया पर पत्राचार किए गए पुराने पत्रों को वायरल करते हुए श्रेय लेने में लगे हुए हैं। पूर्व सांसद प्रिंस राज के द्वारा भी आरओबी निर्माण को लेकर कई बार संसद भवन में भी सवाल उठाया गया था। वहीं बिहार सरकार से भी आरओबी निर्माण को लेकर पत्राचार की गई थी। अब देखना यह है कि भोला टॉकीज गुमती एवं मुक्तापुर गुमटी पर आरओबी का निर्माण कार्य का शिलान्यास कब तक शुरू हो पता है।
मुसरीघरारी में महिला की संदिग्ध मौत, खुदकुशी की जतायी जा रही है आशंका