यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में 11 जुलाई से सरकारी एंबुलेंस सेवा रहेगी ठप, हड़ताल पर रहेंगे कर्मी। समस्तीपुर में एक बार फिर एंबुलेंस चालकों एवं ईएमटी का हड़ताल होगा। इसको लेकर एंबुलेंस चालकों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 102 एंबुलेंस कर्मियों ने एजेंसी के प्रबंधक को लिखित पत्र दिया है।



साथ ही इसकी सूचना डीएम, सीएस, श्रम अधीक्षक, एसपी, सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व मानवाधिकार आयोग को भी दी है। आवेदन पर संघ के अध्यक्ष भोला कुमार, अभिनंदन कुमार, रमण कुमार झा, अमिश कुमार, मोनु कुमार, संतोष कुमार आदि ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षर किया है। सचिव रमण कुमार झा ने बताया कि पूर्व में हुए लिखित समझौता के बाद भी किसी भी मांग का अनुपालन नहीं किया गया है।


जिसके कारण 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें मुख्य मांगों में कुशल श्रमिक का वेतन अविलंब भुगतान करने, मई व जून का वेतन एवं ईपीएफ का बकाया राशि देने, श्रम अधिनियम के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग शामिल है। अगर मांग पर विचार नहीं किया जाता है तो 11 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। जिसके कारण सभी एंबुलेंस कर्मियों की सेवा ठप रहेगी।




समस्तीपुर में राजधानी की चपेट में आयी तीन महिला, दो की हो गयी मौ’त





