समस्तीपुर एसपी सहित 22 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र, दरभंगा में डीआइजी ने दिया गया डीजीपी द्वारा जारी पुरस्कार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर एसपी सहित 22 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र, दरभंगा में डीआइजी ने दिया गया डीजीपी द्वारा जारी पुरस्कार। बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2024 के अवसर पर दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी सहित 22 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को डीजीपी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।

उक्त सभी प्रमाण पत्र दरभंगा डीआईजी बाबू राम के द्वारा अधिकारियों को दिया गया। सम्मानित होने वाले एसपी विनय तिवारी, एएसपी संजय कुमार पांडेय, पूर्व मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, पूर्व मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व डीआईयू प्रभारी मुकेश कुमार, पूर्व नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र भारती, अनिल कुमार शामिल हैं।

जबकि पूर्व बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, पूर्व ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, पूर्व मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावे विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, एसआई राजन कुमार, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पूसा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को भी पुरस्कृत किया गया है।

इसके अलावे डीआईयू शाखा में कार्यरत सिपाही अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, अविनाश कुमार सिंह एवं केशव कुमार को भी डीजीपी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बतादें कि पूसा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दक्षिण बिहार ग्राीमण बैंक की महमदा शाखा से दस लाख से अधिक रुपए की लूट हुई थी। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वीणा पेट्रोल पंप से आठ लाख से अधिक रुपए की चोरी हुई थी।

दोनों कांडों में पुलिस ने तकनीकि अनुसंधान करते हुए रुपए की बरामदगी के साथ ही इसमें शामिल बदमाशों को भी गिरफ्तार किया था। उक्त पुलिस अधिकारियों ने दोनों कांडों के निष्पादन व खुलासा करने में अहम भूमिका निभायी थी।

प्रेम संबंध में भागकर किया शादी, विरोध करने पर सुंदरम झा उर्फ राजा बाबू को मारी गयी थी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *