सावधान : लिंक शेयर कर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर इनकम का झांसा देकर खाता से उड़ा लिया रुपए

दूरबीन न्यूज डेस्क। लिंक शेयर कर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर इनकम का झांसा देकर खाता से उड़ा लिया रुपए। अंजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने वाले हो जाएं सावधान। व्हाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के बाद अब साइबर फ्रॉड ने व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर लाखों रुपए का फर्जी वाड़ा कर रहा है।
ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर में आया है, जहां व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के बाद लाखों रुपए का निकासी खाता से कर लिया गया। इस मामले में रोसड़ा के प्रकाश कुमार ने समस्तीपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के व्हाटसएप पर एक अंजान नंबर से एक लिंक शेर किया गया। जिसके माध्यम से सीएलएस फारमिंग ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रुप में पीड़ित को प्रलोभन दिया गया और लिंक से जुड़ने के लिए कहा गया। साथ ही बताया कि पर्चेज करने पर प्रत्येक दिन इंनक मिलेगा।
इसके बाद पीड़ित ने सीएलएस फारमिंग डाट कम लिंक से जुड़ गया। इस लिंक के द्वारा एक लाख 83,617 रुपए का फ्राड हो गया। फिर लिंक बंद हो गया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद फिर लिंक द्वारा एचडीएफसी बैंक के खाता से क्रेडिट कार्ड 11 बार में 72388 रुपए का ट्रांजक्शन हो गया है।

इसके बाद आठ बार में कुल एक लाख 9 हजार 238 रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया गया। फिर एसबीआई के खाता के डेबिट कार्ड से एक बार में 1991 रुपए का ट्रांजक्शन हो गया। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
https://doorbeennews.com/archives/16137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *