विद्यापतिनगर में अष्टयाम यज्ञ को ले निकाली गयी कलश यात्रा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। विद्यापतिनगर में अष्टयाम यज्ञ को ले निकाली गयी कलश यात्रा। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के खेसाराहा काली स्थान परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 101 कन्याओं द्वारा बंगरहा मनोकामना दुर्गा मंदिर के निकट लाए गए गंगा जल को कलश में भरकर विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए दो किलो मीटर दूर यज्ञ स्थल पहुंचा।

जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोचरण के साथ हवन पूजन कर 24 घंटे के लिए “ काली दुर्गे राधे श्याम, गौरी शंकर जय हनुमान” की जाप से यज्ञ की शुरुआत किया गया। जिसको लेकर गांव का वातावरण भक्तिमय बना है। इस यज्ञ में समाज के सभी लोगो के साथ यज्ञ के अध्यक्ष मुखिया पति अरुण कुमार साह, राजेश राय, रोहित पोद्दार, राज कुमार महतो, अमित कुमार साह, संजय कुमार जायसवाल, बुलेट महतो, कुंदन रजक, महेश्वर राय आदि लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

कपड़ा दुकान में हुई लूटपाट की घटना पर पुलिस के खिलाफ व्यवसायियों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *