खानपुर ब्लॉक के भोरे जयराम पंचायत से चार दिनों से गायब है किशोर, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर ब्लॉक के भोरे जयराम पंचायत से चार दिनों से गायब है किशोर, जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजय राम पंचायत से एक बच्चा चार दिनों से गायब है। गायब किशोर के परिजनों ने अपने सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन की । बच्चा के नहीं मिलने पर उसके परिजन ने इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दिया है।

इस संबंध में खानपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि इस पंचायत के शाहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राय के नौ वर्षीय पुत्र अमृत राज 14 जून को घर से खेलने के लिए बांध पर शिव मंदिर के पास गया था। वहीं से बच्चा कही चला गया है। बच्चा लाल टी-शर्ट काला जींस पहने हुआ है। उसकी खोज की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने इस मामले को व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों तक पहुंचा कर थाना के 9431822529 मोबाइल नंबर देकर बच्चा दिखने पर फोन करने की अपील लोगों से किया है।

मोहनपुर में 24 घन्टे बाद गंगा नदी से निकाली गयी लापता सहोदर भाई की लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *