यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर रेल मंडल के कुमारबाग चनपटिया नव दोहरीकृत रेलखंड का सीआरएस ने किया निरीक्षण। सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 10 किमी लंबे कुमारबाग – चनपटिया नव- दोहरीकृत रेलखंड का
शुक्रवार को कोलकाता पूर्वी परिमंडल के सीआरएस सुवोमोय मित्रा द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कुमारबाग और चनपटिया स्टेशन के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया गया।



विदित हो कि 110 किमी लंबे सगौली -वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अब तक 49 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है। अब इस परियोजना के अंतर्गत 10 किलोमीटर लंबे कुमारबाग -चनपटिया रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका आज सीआरएस द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया। इस परियोजना के शेष भाग के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है।





विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संजय ने किया 51वीं बार रक्तदान





