यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर में शांति नदी उड़ाही कार्य शुरू, छह ब्लॉकों में कृषि क्षेत्र में मिलेगा लाभ, डीएम ने लिया जायजा। डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा खानपुर प्रखंड के मुजारी गांव में शांति नदी में चल रहे उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य होते हुए पाया गया। यह कार्य बागमती- शांतिधार- बूढ़ी गंडक लिंक योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।
इस योजना के तहत बागमती नदी को शांति नदी के माध्यम से बूढ़ी गंडक से जोड़ा जाना है। जल संसाधन विभाग के द्वारा इस योजना हेतु 12096.11 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस 15 दिसंबर 2023 से शुरू किया गया है और 14 जून 2025 तक पूर्ण किया जाना है।
इस योजना की यह खासियत है कि जब बूढ़ी गंडक नदी का जल स्तर कम हो, तब बागमती के अधिशेष जल को शांति नदी के माध्यम बूढ़ी गंडक में प्रवाहित किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत मुख्य तौर पर बागमती नदी पर निर्मित सोरमार हाट – हायाघाट तटबंध के घोघराहा गांव के समीप 425 क्यूमेक का एंटी फ्लड सुलोइस का निर्माण किया जाना है।
जिसके माध्यम से बागमती नदी के अधिशेष जल को शांति नदी में प्रवाहित किया जा सकेगा। इसके साथ ही कल्याणपुर प्रखंड के घोघरहा ग्राम से प्रारंभ होकर खानपुर प्रखंड के सिवैशिंगपुर के समीप त्रिमुहानी स्लूइस तक बहने वाली शांति नदी की उड़ाही भी की जानी है एवम आवश्यकतानुसार 6 अदद पुलों के निर्माण की योजना है।
इस योजना के पूर्णता से कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर, शिवाजीनगर एव रोसरा प्रखंडों को कृषि कार्य, भू जल पुनर्भरण कार्य आदि का लाभ होगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा गुणवता एव विशिष्ठिओं के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
इस योजना का निर्माण बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा और जल निस्सरण प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था। इस योजना का निर्माण करने वाली एजेंसी मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन, औरंगाबाद है।