बिहार के समस्तीपुर में नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौ’त, गांव में पसरा मातम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के समस्तीपुर में नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौ’त, गांव में पसरा मातम। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत में गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गयी। घटना जगतसिंहपुर स्लूईस गेट के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव के लगभग दर्जन भर बच्चे नदी घाट पर नहा रहे थे। इसी क्रम में तीन बच्चा डूब गया। यह देख अन्य बच्चों ने भागकर गांव में जाकर लोगो को जानकारी दी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ बूढ़ी गंडक नदी तट पर पहुंच गयी। काफी मशक्कत के बाद शाम में स्थानीय गोताखोर की मदद बारी-बारी से तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान बाजितपुर पंचायत के हरपुर सिंघिया वार्ड संख्या आठ निवासी उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, टूनटून राम के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं पुनास पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी सर्वेश कुमार राय के 11 वर्षीय पुत्र अंशकांत राज उर्पु अंकुश के रुप में की गयी है। शव निकलते ही परिजनों के चित्कार से नदी तट दहल गया।

इधर, कर्पूरीग्राम पुलिस ने तीनों बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, सिंघिया खुर्द के पंसस जितेंद्र कुमार सिंह, मुखिया उपेंद्र सिंह,

पूर्व मुखिया दयानंद शर्मा, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, सरपंच नंदन पासवान, शत्रुघ्न पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। 

बिहार से पहली बार पांच महिला लोकसभा पहुची, एनडीए की महिला प्रत्याशी ने पायी शतप्रतिशत सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *