यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में स्कूल जा रहे राजद नेता के शिक्षक पुत्र की गोली मारकर ह’त्या। बिहार के सहरसा में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने बनगांव थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सरोज कुमार बाइक से स्कूल के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया और गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक शिक्षक सरोज कुमार अपने आवास से बरियाही स्कूल जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मृतक सरोज कुमार बनगांव थाना के बरियाही निवासी राजद नेता बाल मुकुंद गुप्ता का बड़ा पुत्र था। मामले की जानकारी मिलने पर बनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।
हत्या की जानकारी मिलने पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुच कर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही है।
इधर पुलिस ने शिक्षक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है। हालांकि यह संबंध में परिजनों के द्वारा फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आवेदन आने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
भीषण आंधी से थाना परिसर में पुलिस वाहन पर गिरा पेड़, पुलिस वाहन व अग्निशमन वाहन क्षतिग्रस्त





