क्या रेलवे को है हादसा का इंतजार: समस्तीपुर थानेश्वर पैदल रेल पुल का रेलिंग टूटकर गिरा, हो रही परेशानी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। क्या रेलवे को है हादसा का इंतजार: समस्तीपुर थानेश्वर पैदल रेल पुल का रेलिंग टूटकर गिरा, हो रही परेशानी।समस्तीपुर थानेश्वर पैदल रेल पुल का रेलिंग टूटकर गिर गया है। जिसके कारण पैदल पुल काफी खतरनाक हो गया है।

विडंबना यह है कि पिछले तीन दिनों रेलिंग टूटा हुआ है। जिसके कारण पैदल पुल पर चढ़ना खतरनाक हो गया है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया है।

अगर रेलवे प्रशासन के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। विदित हो कि थानेश्वर रेल पैदल पुल पर बस स्टैंड की ओर से पैदल चढ़ने के लिए सीढ़ी बना हुआ है।

जिसके माध्यम से शहर वासी पैदल पुल पर चढ़कर शहर के एक ओर से दूसरे ओर जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस पुल की नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है।

शहर के काशीपुर के राजीव झा ने कहा कि बस स्टैंड की ओर से थानेश्वर पुल पर चढ़ना काफी खतरनाक हो गया है। अगर पुल पर चढ़ने या उतरने के दौरान सीढ़ी पर थोड़ा भी संतुलन गडबड़ाया तो हाथ-पैर टूट सकता है।

बतादें कि पुल के रंग रोगन कार्य कई दिनों से जारी है। लेकिन पुल का रेलिंग कर मरम्मत नहीं किया जा सकता है।

स्क्रैप निष्पादन के क्षेत्र में समस्तीपुर मंडल भारतीय रेल में अव्वल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *