यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। स्क्रैप निष्पादन के क्षेत्र में समस्तीपुर मंडल भारतीय रेल में अव्वल। समस्तीपुर मंडल द्वारा 30 मई को स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में अब तक की गयी बिक्री का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह बिक्री पूर्व मध्य रेलवे के किसी एक मंडल द्वारा एक दिन में की गयी सर्वाधिक बिक्री है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस मंडल को 80 करोड़ का स्क्रैप बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। उक्त जानकारी डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी है।
समस्तीपुर मंडल ने स्क्रैप निलामी के तहत कुल 12.11 करोड़ की बिक्री कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। आंकड़ों के अनुसार इस बिक्री के बाद समस्तीपुर मंडल का इस वित्तीय वर्ष की कुल बिक्री 16.05 करोड़ हो गयी है।
गुरुवार के निलामी में अभियंत्रण विभाग के दरभंगा, मोतिहारी एवं नरकटियागंज खंड स्थित रेल एवं पी0वे0 मद से लगभग 1 करोड़ 30 लाख एवं डीजल शेड समस्तीपुर स्थित 11 स्क्रैप लोको से 10 करोड़ 77 लाख की प्राप्ति हुई है।
एक लोको का बिक्री दर 91.33 लाख प्राप्त हुआ है जो वर्तमान समय में पूरे भारतीय रेल में सर्वाधिक है।महाप्रबंधक महोदय द्वारा पूर्व मध्य रेलवे में मिशन जीरो स्क्रैप* हासिल करने का निर्देश एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, हाजीपुर द्वारा
पूरे मंडल में मैपिंग व मॉपिंग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक तीन महीने में अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा मंडल के विभिन्न इकाइयों में स्क्रैप मैपिंग का कार्य इस कार्यालय द्वारा किया गया है।
कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले सात कर्मियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत