भीषण गर्मी व हीट वेव के कारण सीएम ने दिया सभी स्कूल व कोचिंग को बन्द करने का आदेश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। भीषण गर्मी व हीट वेव के कारण सीएम ने दिया सभी स्कूल व कोचिंग को बन्द करने का आदेश। बिहार के शेखपुरा और बेगुसराय जिलों में सरकारी स्कूलों के कई छात्र बुधवार को भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गये। राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान मंगलवार को औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया, जो 47.7 डिग्री सेल्सियस था।

Oplus_0

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेश में कहा गया हैकि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कोचिंग 8 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है।

विदित हो कि बुधवार को बिहार के शेखपुरा, मोतिहारी, बेगूसराय सहित अन्य जिलों में भीषण गर्मी के कारण दर्जनों स्कूली बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। जिसके कारण संबंधित स्कूलों में अफरातफरी मच गई थी। बता दे की भीषण गर्मी के कारण सरकारी अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री का आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी कितना अमल करते हैं।

 

ऑटो व बाइक की टक्कर में दो जख्मी, हालत गंभीर, दलसिंहसराय में हुई घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *