समस्तीपुर में घर में सोई हुई महिला की धारदार हथियार से ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में घर में सोई हुई महिला की धारदार हथियार से ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द वार्ड संख्या आठ में सोयी हुई हालत में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गांव के ही बैधनाथ पासवान की पत्नी फुलो देवी बतायी गयी है।

अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रात में घटना को अंजाम दिया है। जब फुलो देवी की बेटी रविवार की सुबह मां को उठाने गयी तो घटना की जानकारी लोगो को हुई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम पुलिस मामले की जाच में जुट गई है। घटना के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम की भी मदद ली जा रही है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को घर से ही बरामद किया गया है। शीघ्र ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अवैध नर्सिंग होम : समस्तीपुर सीएस के संपत्ति की आर्थिक अपराध इकाई से जांच की मांग, सीएम व आयोग को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *