यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप, 37 अधिकारी व 84 कर्मी मिले गायब। डीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के 16 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
जबकि चार प्रखंडों कल्याणपुर, खानपुर, पूसा एव विभूतिपुर के वरीय पदाधिकारियों के डीएलएमसी के बैठक में रहने के कारण यहां औचक निरीक्षण नही हो पाया। यह औचक निरीक्षण ठीक 10 बजे पूर्वाह्न में शुरू किया गया और 11 बजे पूर्वाह्न तक चला।
इस जांच में 37 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और 84 कर्मी अनुपस्थित पाए गए या विलंब से कार्यालय आए। इन अनुपस्थित या विलंब से आए कर्मियों पर जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुशासनिक करवाई की जायेगी। अचानक अधिकारी के निरीक्षण के आगमन की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कई अधिकारी दौड़ते हुए कार्यालय पहुचे।



जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी वारिसनगर महमूद आलम के द्वारा बताया गया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट के बाद खुला। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजकर 30 तक बंद पाया गया।
कार्यक्रम पदाधिकारी वारिसनगर अनुपस्थित पाए गए।इस औचक निरीक्षण से प्रखंड स्तरीय कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गया। है। इधर, शिवाजीनगर में भी की गई जांच के दौरान कई विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी गायब थे। जिसके कारण उनके कार्यालय में भी ताला लटका हुआ था।





समस्तीपुर में दवा दुकान में मिली गड़बड़ी, दुकान का लाईसेंस निलंबित





