समस्तीपुर में दुकान बंद करने के दौरान 4 लाख का जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश

यहां क्लिक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में दुकान बंद करने के दौरान 4 लाख का जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा के महदैया चौक पर दुकान बंद करने के दौरान एक स्वर्णकार का लगभग चार लाख का जेवर लेकर बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार कन्हैया साह ने बताया कि रविवार की शाम वह लगभग चार लाख के जेवर वाला थैला बाइक की डिक्की में रखा। इसके बाद वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान बदमाश आकर  जेवर का थैला डिक्की से लेकर फरार हो गया।

इस संबंध में समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लगभग ढाई सौ ग्राम सोना का जेवर डिक्की में रखा गया था। जब दुकानदार दुकान बंद करने लगे इसी बीच बदमाश डिक्की से जेवर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

दस दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन एवं व्यवसाय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *