यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में 21 लीटर विदेशी शराब के साथ रेल पुलिस ने निर्दोष को किया गिरफ्तार। समस्तीपुर रेल पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि रेलवे परिसर में पार्सल गेट के सामने एक युवक को संदिग्ध हालत में देख, उसकी तलाशी ली गयी।
इस दौरान उसके पास से बैग में रखे 21 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति की रोसड़ा थाना के खैड़ा का निर्दोष कुमार बताया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
जांच के दौरान उक्त युवक अवध असम से उतरकर बाहर की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसकी गतिविधि संदिग्ध जानकर उसे हिरासत में लेकर जांच की गयी थी। उक्त युवक के वीरू5अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े





