यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर हुआ शर्मसार, आठ वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया गंदा काम, आरोपी से ‘मुखिया’ पुलिस कर रही है पूछताछ। रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आयी है । एक आठ वर्षीया मासूम बच्ची के साथ 55 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला उजागर हुआ है।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण मुखिया को हिरासत में ले लिया है। नगर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।



जिसमें कहा है कि बीते शुक्रवार की दोपहर 03 बजे उनकी 08 वर्षीया पुत्री शौच के लिए निकली थी, तभी वहां भैंस चरा रहे 55 वर्षीय अधेड़ उनकी नबालिग लड़की को बहला-फुसला कर मकई खेत में ले गया। जहां उनकी पुत्री के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आवेदन में उक्त घटना को एक ग्रामीण के द्वारा देखे जाने तथा इसकी सूचना दिए जाने की बात भी कही गयी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। आईओ के द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है व इसके बाद न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया जाएगा।





समस्तीपुर में 21 मई तक लगभग दर्जन भर गांवों में बाधित रहेगी बिजली, प्रभावित होंगें यहां के लोग





