हैदराबाद में मजदूरों के रूप में छिपा था समस्तीपुर का टॉप टेन अपराधी अक्षय शर्मा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। हैदराबाद में मजदूरों के रूप में छिपा था समस्तीपुर का टॉप टेन अपराधी अक्षय शर्मा, पुलिस ने किया गिरफ्तार। समस्तीपुर पुलिस टीम ने टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल अक्षय शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनय तिवारी के द्वारा जारी प्रेसविज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अक्षय शर्मा घटहो थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर खजुरी का निवासी है।

जिसकी तलाश लूट एवं डकैती की घटना में की जा रही थी। तकनीकि सूचना के आधार पर हैदराबाद के बोरमपेट में मजदूरों के बीच छिपकर रहता था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी वहां से की गयी। इसके विरुद्ध घटहो, हलई, विद्यापतिनगर, उजियारपुर थाना में लूट, डकैती सहित अन्य कांडों में कई मामला दर्ज है। उस पर भी 25 हजार रुपए का इनाम था।

दारोगा नंद किशोर हत्याकांड का इनामी अपराधी अनुज प्रसाद गिरफ्तार, हैदराबाद में छिपकर कर रहा था मजदूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *