समस्तीपुर स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेल पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर दी धुनाई

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेल पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर दी धुनाई। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस के एक कर्मी के ऊपर जानलेवा हमला कर उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी। जिसके बाद आरोपी को भी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही जख्मी जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी जवान अरुण कुमार सिंह है, भागलपुर के नवगछिया का है। फिलहाल वह समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत है। घटना के सम्बन्ध में घायल रेल पुलिस कर्मी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर वैशाली एक्सप्रेस की जांच के बाद वापस प्लेटफार्म संख्या एक पर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और उनके गर्दन पर से वार कर दिया, जिसके बाद खून बहने लगा। फिर आरोपी बाजार की तरफ फरार होने लगा।

जिसे दौड़कर अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके बाद उनके सहयोगियों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं आरोपी युवक को भी भीड़ ने जमकर पीटा जिसे पुलिस ने अपने अभिरक्षा में ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे का बताया गया है।

रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि जख्मी जीआरपी जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वही आरोपी के नाम पता का भी सत्यापन किया जा रहा है।

फिलहाल मुफस्सिल थाना के विक्रमपुर बांदे का आरोपी बताया जा रहा है। उसका भी मेडिकल जांच कराया गया है।

उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों को संवीक्षा में नौ उम्मीदवार को आवेदन किया गया अस्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *